“ऑपरेशन प्रहार” में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस का शिकंजा, अवैध जुए पर बड़ी कार्रवाई

देवास। ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 05 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हरीओम नगर प्रोवीजन कॉलोनी में शांति भंग करने की सूचना पर की गई।
दिनांक 21.12.2025 को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देश पर तत्काल दबिश दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए दो स्थानों पर कार्रवाई की।
पुलिस ने मौके से ताश की गड्डी पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए 05 आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से ₹1,370 नगद एवं 02 ताश की गड्डियां जब्त की गईं। थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध क्रमांक 1112/2025 एवं 1114/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी




