थाना प्रभारी हितेश पाटिल के नेतृत्व में ईनामी बदमाश गिरफ्तार
सिविल लाइन पुलिस की बड़ी सफलता: दो बड़ी चोरियों का खुलासा, 6.50 लाख का मश्रुका बरामद

देवास | 20 दिसंबर 2025 सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई दो बड़ी चोरी की वारदातों का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए 1-1 हजार रुपये के उदघोषित ईनामी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6.50 लाख रुपये कीमत का संपूर्ण चोरी गया मश्रुका बरामद किया है।
दिनांक 05 जून 2025 को कालकापुरी क्षेत्र में एक दुकान से स्क्रेप, तांबे का तार एवं इलेक्ट्रिक मोटर चोरी होने तथा 17 जून 2025 को एक अन्य प्रकरण में घर से सोने-चांदी के जेवर, लैपटॉप, कैमरे एवं नगदी चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। इन दोनों मामलों में सिविल लाइन थाने में अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध किए गए थे।
मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोत के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीरसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक हितेश पाटिल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
थाना प्रभारी हितेश पाटिल की प्रभावी रणनीति और सशक्त नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर तंत्र की मदद से दोनों इनामी आरोपियों को कमला नगर रोड बायपास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी
शाहरुख उर्फ मोटा, पिता सलीम मेवाती, उम्र 30 वर्ष, निवासी अन्नपूर्णा नगर, इटावा देवास
अरशद उर्फ अदनान, पिता अकरम मेवाती, उम्र 30 वर्ष, निवासी आर.के. होटल के पास, शास्त्री नगर देवास
जप्त मश्रुका
चांदी की मूर्तियां व सिक्के, चांदी का तवा, पीतल व तांबे के बर्तन एवं मूर्तियां, 02 लैपटॉप, 02 कैमरे, हाथ घड़ियां, करीब 50 किलो तांबे का तार,
कुल कीमत लगभग 6.50 लाख रुपये
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हितेश पाटिल, सउनि राकेश तिवारी, परवेज़ खान, आरक्षक मातादीन, राहुल परमार एवं अंतर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।




